केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्य के मैतेई और कुकी समुदाय के प्रतिनिधियों और अन्य पक्षों के साथ कई बैठकें कीं।
अमित शाह ने रविवार को नई दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उनके चार कैबिनेट सहयोगियों और राज्य से राज्यसभा सांसद के साथ बैठक की। रविवार को ही बाद में केंद्रीय गृह मंत्री ने मैतेई समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अमित शाह ने मणिपुर के कुकी समुदाय के प्रतिनिधियों और मिजोरम के CSO के एक समूह के साथ भी बैठक की।
बैठकों के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की, जहां दो जातीय समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। उन्होंने हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और राज्य में स्थायी रूप से शांति स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन और मदद का आश्वासन दिया।
अमित शाह ने आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार मणिपुर में विभिन्न समुदायों की सुरक्षा के लिए सभी संभव उपाय करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी पक्षों से चर्चा करने और शांति के लिए प्रयास करने का आग्रह किया और न्याय का आश्वासन दिया। अमित शाह ने लोगों की तकलीफें कम करने के लिए राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment