Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की माणसा नगरपालिका के 56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात की माणसा नगरपालिका के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब से आज भूपेन्द्र पटेल जी तक सबने गुजरात में विकास को सबसे ज्यादा अहमियत दी है और गुजरात को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की नींव डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके विद्यार्थी जीवन की शुरुआत में माणसा की समृद्ध लायब्रेरी ने बहुत बडा योगदान दिया है और इस लायब्रेरी ने अनेक लोगों के जीवन में उजाला बिखेरा है। अमित शाह ने कहा कि आज माणसा में कुल 56 करोड रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों में भूगर्भ सीवर गटर लाईन योजना और उसके साथ लगभग 22 करोड रूपए की लागत से चंद्रासण और अन्य तालाबों को जोड़कर उन्हें नर्मदा और गटर के साफ किए हुए पानी से भरकर सिंचाई और पर्यटनस्थल पर इस्तेमाल करने और जलस्तर को ऊपर लाने की एक अत्याधुनिक व्यवस्था करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्ति किया कि तय समयसीमा के अंदर माणसा के सभी तालाब पानी से भर जायेंगे और इसमें बोटिंग की व्यवस्था हो जाएगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में माणसा में 1182 करोड़ रुपये के काम गुजरात सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कामों में 450 करोड़ रूपए की लागत से गांधीनगर को बीजापुर से जोड़ने वाली मीटरगेज रेल लाइन, 450 करोड़ रूपए की लागत से त्रिकोणीय क्षेत्र में 32 तालाबों से नर्मदा सिंचाई योजना का काम और 22 करोड़ रूपए की लागत से 12 तालाबों को जोड़ने का काम शामिल हैं, जिसका आज भूमिपूजन हुआ है। इनके अलावा 5 करोड़ रूपए की लागत से चंद्रासण तालाब के विकास का काम, 3 करोड़ रूपए से समो में शहीद स्मारक और ई-लायब्रेरी बनाने का काम, 32 करोड़ रूपए की लागत से माणसा के अलावा अन्य तालाबों को जोडने का काम भी हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां 9 करोड़ रूपए के खर्च से कॉलेज परिसर में खेलकूद के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना और 3 करोड़ रूपए के खर्च से अंबाजी में काली मां के ऐतिहासिक स्थान के संरक्षण का काम भी किया गया है। अमित शाह ने कहा कि 40 करोड़ रूपए के खर्च से माणसा-बालवा फोर-लेन रोड बनाने का काम, 26 करोड़ रूपए के खर्च से माणसा में गटर का काम, 7 करोड़ रूपए के खर्च से दो नए ओवरहेड टैंक और 3 करोड़ रूपए के खर्च से महुडी-अनोडिया-पुंद्रा रोड, माईनोर नहर बनाने का काम भी पिछले 5 सालों में किया गया है। उन्होंने कहा कि 70 करोड़ रूपए की लागत के स्वीकृत पुल और 60 करोड़ रूपए का कलोल-माणसा हाई-वे भी बनाया गया है। अमित शाह ने कहा कि कलोल-माणसा हाई—वे बन जाने के बाद 14 मिनट में माणसा से कलोल पहुंचा जा सकेगा, जिसमें पहले ढाई घंटे लगते थे।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात की भूपेन्द्र पटेल जी की सरकार ने 1182 करोड़ रूपए के विकास कार्य यहां किए हैं, जो माणसा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र को संपूर्ण विकास की ओर ले जाने के लिए राज्य सरकार ने कई प्रयास किए हैं। अमित शाह ने कहा कि माणसा शहर के आसपास कोई बडी नदी नहीं है और इसे देखते हुए लगभग 700 फुट गहरे चंद्रासण तालाब को रेनोवेट करने का काम किया गया है और इससे 13 अन्य तालाबों को जोड़ा गया है, जिससे माणसा में पानी की कमी की शिकायत पूरी तरह दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी कार्ययोजना बनाई गई है जिसके तहत 20 प्रतिशत गटर का शुद्ध किया हुआ पानी और 80 प्रतिशत नर्मदा नदी का पानी मिलाकर हर तालाब में कुएं बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद आसपास के खेती करने वाले सभी किसानों को सिंचाई की सुविधा हो जाएगी क्योंकि जलस्तर कम से कम 50 फुट ऊपर आ जायेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि माणसा के पब्लिक अस्पताल को भी जल्द ही राज्य सरकार और निजी क्षेत्र की मदद से अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की भी योजना है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज भी माणसा में बनेगा जिससे इस क्षेत्र के और आसपास के सभी बच्चों को मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए गांधीनगर ना जाना पड़े।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.