Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में आज डिजिटल फॉरेंसिक्‍स केन्‍द्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय आपराधिक न्‍याय प्रणाली आने वाले पांच वर्षों में विश्‍व की सबसे अधिक आधुनिक प्रणाली होगी। अमित शाह ने आज गांधीनगर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी में डिजिटल फॉरेंसिक्‍स के उत्‍कृष्‍टता केंद्र के उद्घाटन के बाद यह बात कही।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने देश में 150 वर्ष पुरानी आपराधिक न्‍याय प्रणाली में महत्‍वपूर्ण बदलाव किये हैं। सरकार तीन नए कानून भी लेकर आई है। सरकार ने सात वर्षों से अधिक पुराने अपराधों की जांच में फॉरेंसिक विशेषज्ञों को शामिल करना अनिवार्य भी कर दिया है। आपराधिक न्‍याय प्रणाली में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मांग को पूरा करने के लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी की स्‍थापना की गई है।

अमित शाह ने कहा कि नेशलन फॉरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी न सिर्फ क्षमता निर्माण में सहायक होगी, बल्कि यह जांच में भी मददगार होगी। अमित शाह ने जांच के बाहर फॉरेंसिक साइंस के इस्‍तेमाल पर भी बल दिया।

उन्‍होंने अपराध को रोकने में व्‍यवहार संबंधी फॉरेंसिक विज्ञान के प्रयोग की बात कही। अमित शाह ने कहा कि सरकार समय पर न्‍याय सुनिश्चित करने और जांच की दर सुधारने के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि सरकार जांच को दुरुस्‍त करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आंकड़ों के एकीकरण पर भी कार्य कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय आपराधिक और न्‍यायिक प्रणाली के समक्ष चुनौतियों से निपटने में प्रौद्योगिकी की भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.