गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर के विकास में बड़ी बाधा था और इसे समाप्त कर केंद्र के साथ जम्मू-कश्मीर का पूरा एकीकरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेमनाथ डोगरा के सपनों को पूरा किया जा रहा हैं। जम्मू के भगवतीनगर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले नौ साल के शासन में आतंकवादी गतिविधियों में 70 प्रतिशत की कमी आर्ई है। उन्होंने कहा कि अब कोई हड़ताल नहीं होती और न ही पथराव की घटनाएं होती हैं। अमित शाह ने कहा कि राज्य के नौजवान अपने हाथों में लैपटॉप लेकर अपना भविष्य बना रहे हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि 28 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और 70 हजार से अधिक नौजवान सरकार से प्रायोजित योजनाओं के तहत आजीविका कमा रहे हैं। गृहमंत्री ने बताया कि राज्य के लिए पर्यटन, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों में 28 हजार चार सौ करोड़ रुपये का औद्योगिक पैकेज दिया गया है, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन का विकास हो रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सेहत आयुष्मान मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर में 97 लाख गोल्ड कार्ड दिए गए हैं। अमित शाह ने अनेक विकास परियोजनाओं का वर्जुअल माध्यम से भी उद्घाटन किया और सांबा में केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।
विपक्ष पर राष्ट्र के विकास में रोड़े डालने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले संसदीय चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर केंद्र में फिर सरकार बनाएगी। इससे पहले अमित शाह ने जम्मू के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
आज गृहमंत्री श्रीनगर का भी दौरा करेंगे और अनेक विकास परियोजनाओँ का शिलान्यास करेंगे। वे शाम को श्रीनगर में वितास्ता महोत्सव में भी भाग लेंगे। कल अपने दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री श्रीनगर शहर के लाल चौक में प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास करेंगे। यह स्तंभ अपने जीवन का बलिदान करने वाले वीर सुरक्षा कर्मियों के सम्मान में बनाया गया है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment