Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शिलॉंग के लैटकोर स्थित असम राइफल्स मुख्यालय में साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (CSOC) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत डिजिटलीकरण की दिशा में लंबी छलांग लगा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बनाकर साइबर-सफल समाज बनाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को रोकना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने असम राइफल्स द्वारा अपने अभियानों को आधुनिक बनाने में उसके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर नेटवर्क, वास्तविक समय के आधार पर निगरानी, बाहरी खतरों को कम करने और असम राइफल्स वाइड एरिया नेटवर्क (ARWAN) में साइबर उल्लंघनों की रोकथाम कर बल की साइबर सुरक्षा स्थिति को मजबूत करेगा। साइबर सिक्युरिटी ऑपरेशन्स सेंटर को 24 x 7 सेवाएं प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक नेटवर्क और डेटा निगरानी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। अमित शाह ने बल के भीतर निर्बाध और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं सुनिश्चित करने में असम राइफल्स के ठोस प्रयासों की भी सराहना की।

यह केंद्र सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में अपनी तरह का पहला केंद्र है। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर हमलों ने हमारे नेटवर्क को नापाक घुसपैठियों, हैकिंग और अन्य साइबर घुसपैठों से सुरक्षित रखना अनिवार्य बना दिया है। वर्तमान बुनियादी ढांचा अभियानों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के एकीकरण और प्रबंधन को सक्षम बनाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

3 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

8 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

8 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

8 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

9 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.