समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात मिशन आईएनएस विशाखापत्तनम ने 17 जनवरी, 2024 को रात 23:11 बजे ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप के झंडे वाले एमवी जेनको पिकार्डी की संकटपूर्ण स्थिति में मदद की पुकार पर त्वरित कार्रवाई की।
अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त कर रहे आईएनएस विशाखापत्तनम को जैसे ही मार्शल द्वीप के झंडे वाले एमवी जेनको पिकार्डी की ओर से मदद की मांग की गई, उसने तुरंत 18 जनवरी, 2024 00:30 बजे मदद के लिए जहाज को रोक दिया। चालक दल के 22 सदस्यों (09 भारतीय) के साथ एमवी जेनको पिकार्डी ने बताया कि ड्रोन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और आग नियंत्रण में है।
आईएनएस विशाखापत्तनम से भारतीय नौसेना के ईओडी विशेषज्ञ क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के लिए 18 जनवरी, 2024 की रात में जहाज पर चढ़े। ईओडी विशेषज्ञों ने गहन निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को आगे जाने के लिए सुरक्षित बना दिया। जहाज अगले बंदरगाह के लिए आगे बढ़ रहा है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment