केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय देखने के बाद श्रंखलाबद्ध ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करते हुए ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ की स्थापना की। जिसके माध्यम से देशवासी हमारे सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा देश की सुरक्षा, एकता और विकास में उनके योगदान को जान पायेंगे। आज इस अद्भुत संग्रहालय में जाने का अवसर मिला”।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री संग्रहालय स्वतंत्र भारत के इतिहास को चिरस्मरणीय बनाने का एक अद्भुत प्रयास है। यहाँ आकर आप इतिहास के कई गौरवमयी क्षणों की अनुभूति करने के साथ उन्हें और करीब से जान पाएंगे। मैं सभी देशवासियों से विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूँ कि एक बार इस संग्रहालय में अवश्य आयें”।
अमित शाह ने कहा कि “यह संग्रहालय राजनीतिक विचारधारा से परे सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों व योगदानों के documentation करने का एक सराहनीय प्रयास है। इसके माध्यम से मोदीजी ने ‘प्रधानमंत्री पद’ जो एक Institution है उसका गौरव बढ़ाने का काम किया है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूँ”।
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment