Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ और वलसाड में 3 चीनी मिलों के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण कार्यक्रम को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ और वलसाड में 3 चीनी मिलों के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण कर्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिया गया वचन आज पूरा हो रहा है और इस पूरे इलाके और वलसाड के 10,000 से ज्यादा किसानों की समृद्धि का दरवाज़ा खोलने का कार्य इस चीनी मिल के पुनरुद्धार से शुरू हो जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में गठित सहकारिता मंत्रालय ने कई पहल कर कृषि पर निर्भर देश के करोड़ों किसानों के विकास के रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की एक और पहल के तहत आज इन्डियन पोटाश लिमिटेड, जिसमें 60 प्रतिशत शेयर केपिटल कॉओपरिटव्स की है, के माध्यम से इन तीन चीनी मिलों का पुनरुद्धार हुआ है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कई चीनी मिलों के साथ ऊर्जा उत्पादन को जोड़कर इथेनॉल और बीज के माध्यम से हमारे अन्नदाता किसान को ऊर्जादाता किसान बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादक सहकारी चीनी मिलें, खाद्य सुरक्षा लाने के साथ-साथ देश के पेट्रोलियम आयात बिल को कम करने में भी मदद करती हैं और हमारे किसान लोकल से ग्लोबल बायो फ्यूल प्रोड्यूसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम ज़्यादा इथेनॉल उत्पादन के साथ वैश्विक बाज़ार में जायेंगे और उसका एक्सपोर्ट करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज इन 3 चीनी मिलों के पुनरुद्धार से यहां के लगभग दस हज़ार किसानों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आए। उन्होंने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड, स्टेट कॉओपरेटिव बैंक, गुजरात सरकार और भारत सरकार ने मिलकर इन किसानों के हित में यह बहुत बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड ने सिर्फ चीनी मिलों का पुनरुद्धार नहीं किया है बल्कि गन्ने के किसानों की कई अन्य प्रकार से भी सहायता की है। अमित शाह ने कहा कि गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए नई नई तरह के बीज, गन्ना काटने की मशीनें, ड्रोन की मदद से उर्वरक का छिड़काव, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और इथेनॉल और गैस बनाने के कारखाने तक का काम इंडियन पोटाश लिमिटेड ने किया है।

अमित शाह ने कहा कि इन तीनों कारखानों से गन्ने से इथेनॉल, कम्प्रेस्ड बायोगैस और जैविक खाद का उत्पादन करने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों के कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में कृषि के लिए बजट सिर्फ 22,000 करोड़ रूपए था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी ने वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 1 लाख 37 हज़ार करोड़ रूपए, यानी छह गुना कर दिया। अमित शाह ने कहा कि इसके साथ ही किसानों को उस समय दिए जाने वाले 8.5 लाख करोड़ रूपये के ऋण को आज मोदी जी ने बढ़ाकर 25.5 लाख करोड़ रूपए किया है। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी जी का किसान कल्याण के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में DAP का भाव बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में पिछले 10 वर्षों से DAP पर सब्सिडी देकर उनकी कीमत को स्थिर रखा है। उन्होंने कहा ये नरेन्द्र मोदी जी की ही सोच का परिणाम है कि किसानों को कम कीमत पर खाद, ड्रिप इरीगेशन की सुविधा, प्राकृतिक खेती, किसान क्रेडिट कार्ड और इथेनॉल जैसी कई नई योजनाओं का लाभ लगातार मिल रहा है।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड ने आज एक नई शुरूआत के माध्यम से दस हज़ार से अधिक किसानों के जीवन में उजाला फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब ये चीनी मिलें पूरी गति से काम करने लगेंगी तब यहां के किसानों की समृद्धि के द्वार खुलेंगे। अमित शाह ने कहा कि किसानों को दिया गया वचन प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को ड्रिप इरिगेशन की ओर मोड़कर हम सबको साथ मिलकर पानी बचाने का काम करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.