Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने अतरौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अन्तिम दर्शन कर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किये

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अतरौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अन्तिम दर्शन कर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किये। अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन उनकी पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने से हमारी पार्टी ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है और देशभर, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गरीबों और पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक गंवाया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के एक बड़े नेता रहे और इस आंदोलन के लिए सत्ता त्यागने में उन्होंने तनिक भी नहीं सोचा। अमित शाह ने कहा कि जब श्रीरामजन्मभूमि का शिलान्यास हुआ, उसी दिन उनकी बाबूजी से बात हुई थी और उन्होंने बड़े हर्ष और संतोष के साथ कहा था कि उनके जीवन का लक्ष्य आज पूरा हो गया है। उनका पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के विकास व ग़रीबों को समर्पित रहा और वे इस राज्य को देश का सबसे अच्छा प्रदेश बनाने के लिए सदैव कार्यरत रहे। अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह जी का एक बहुत ही ग़रीब तबक़े से उठकर इतना बड़ा नेता बनना, विचारधारा के लक्ष्यों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहना, समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए हमेशा अपने आप को समर्पित रखना, ये सब हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बाबूजी के जाने से राजनीतिक नभ में, विशेषकर हमारी पार्टी के लिए, एक बड़ी रिक्तता आई है और इस रिक्तता को लंबे समय तक भर पाना बहुत मुश्किल होगा। अमित शाह ने कहा कि काफ़ी समय से सक्रिय राजनीति में ना रहते हुए भी जिस प्रकार का जनसैलाब बाबूजी को श्रद्धांजली देने के लिए आया है, विशेषकर युवाओं की संख्या, ये यही बताता है कि उनके जीवन ने उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक जीवन पर एक गहरी छाप छोड़ी है।

अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता, बाबूजी को हृदय से श्रद्धांजली देते हैं और उत्तर प्रदेश के गरीब व पिछड़ों के जीवन के उत्कर्ष के लिए हम सब संघर्षरत रहेंगे। ईश्वर कल्याण सिंह जी की आत्मा को शांति प्रदान करे और आने वाली कई पीढ़ियों तक उनका जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बने।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.