Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की आपत्तियों को भारत ने खारिज किया

सरकार ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न और अटूट हिस्‍सा है। गृहमंत्री अमित शाह के हाल के अरुणाचल प्रदेश के दौरे के बारे में चीन के सरकारी प्रवक्‍ता के बयान को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय नेता देश के अन्‍य राज्‍यों की तरह ही अरुणाचल प्रदेश का भी नियमित रूप से दौरा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न और अटूट हिस्‍सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्‍होंने कहा कि ऐसी यात्राओं पर आपत्ति व्‍यक्‍त करने का कोई औचित्‍य नहीं है और इससे वास्‍तविकता नहीं बदल सकती।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.