Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में दूरदर्शन के ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ सीरियल के शुभारंभ व स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आज नई दिल्ली में दूरदर्शन के ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ सीरियल का शुभारंभ व स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरूगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक कुमार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी ने अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समय-समय पर देश को झंझोड़ने, संस्कारित करने, भावनाओं को उद्वेलित करके उन्हें चैनलाइज़ करने और अंततोगत्वा सृजनशक्ति के संग्रह का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि भारत के भाव की अभिव्यक्ति केवल और केवल आकाशवाणी और दूरदर्शन ही कर सकते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का अपने आप में ख़ास महत्व है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और ये अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम देश और दुनिया में आज़ादी और 75 सालों में देश की उपलब्धियों का गौरवगान कर रहे हैं। आज़ादी दिलाने में जाने-अनजाने लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, हम उन्हें भी याद कर रहे हैं। इसके साथ ही अमृत महोत्सव से शताब्दी तक महान भारत कैसा होगा, उसकी रचना के संकल्प भी ले रहे हैं और संकल्प की सिद्धि के लिए पुरूषार्थ का प्रचंड विश्वास भी व्यक्त कर रहे हैं। उन्होने कहा कि देश यहां से जो छलांग लगाने वाला है उसके बाद भारत को महान बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसी कड़ी में स्वराज धारावाहिक के 75 एपीसोड बनाने का काम केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दूरदर्शन ने हाथ में लिया है। ये एक बहुत साहसी क़दम है।

अमित शाह ने कहा भारत में स्वराज शब्द का अर्थ स्वशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वराज शब्द अपने आप में संपूर्ण भारत को स्वतंत्र कराने और अपनी पद्धति से चलाना है। इसमें स्वभाषा, स्वधर्म, स्वसंस्कृति और अपनी कलाएं भी आती हैं। जब तक हम शाब्दिक दृष्टि से स्वराज की भावना में नहीं रंगते हैं, तब तक भारत सही अर्थों में स्वराज प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 75 सालों के सासन में हर किसी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए पुरूषार्थ किया है। लेकिन अगर शताब्दी के वर्ष में हम अपनी भाषाओं को ना बचा पाएं, इतिहास को आने वाली पीढ़ी तक ना पहुंचा पाएं और हज़ारों साल से चली आ रही संस्कृति को ना बचा पाएं तो क्या स्वराज प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम पर शासन करने वालों ने हमारी सारी उत्कृष्ट व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था। वो हम पर शासन तभी कर सकते थे जब हमारे जनमानस में एक हीनभावना का निर्माण करें क्योंकि हर क्षेत्र में हम उनसे आगे थे। उच्च मानवीय और शासन के मूल्यों में हम उनसे कहीं आगे थे। जिस भारत ने दुनिया को गीता, वेद, शून्य और खगोल शास्त्र दिए हैं उन्होंने उसके ज्ञान को लेकर भी मिथक खड़ा करने का प्रयास किया, उन्होंने हमारी भाषाओं, संस्कृति, शासन करने की क्षमता के प्रति हीन भाव खड़ा किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 75 सप्ताह लंबा ये स्वराज सीरियल सभी भारतीय भाषाओं में अनुवादित और दिखाया जाने वाला है। ‘स्वराज’ धारावाहिक का उद्देश्य जनमानस के अन्दर हर हीन भाव को समूल उखाड़ फेंक गौरव का भाव लाना होना चाहिए, तभी हम स्वराज के उद्देश्यों को सिद्ध कर सकेंगे और यह आजादी के अमृत महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि जो अपने इतिहास की अच्छी चीजों का गौरव नहीं करते हैं, वो कभी भी महान भविष्य की रचना नहीं कर सकते हैं। अगर देश का महान भविष्य बनाना है तो हमारे महान इतिहास का युवा पीढ़ी में गौरव पैदा करना होगा। गृह मंत्री ने कि उन्हे पूरा विश्वास है कि यह धारावाहिक हमारे युवाओं को झकझोर कर उनके मन में देश के इतिहास के प्रति गौरव पैदा करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व हम महान भारत की रचना की दिशा में और गति से आगे बढ़ेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.