गृह मंत्रालय ने कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के लाइसेंस, रद्द कर दिए हैं। इन्हें विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के अन्तर्गत रद्द किया गया है। इन दोनों गैर सरकारी संगठनों की प्रमुख कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इन संगठनों की जांच के बाद इनके लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
गृह मंत्रालय ने इनमें हुई कुछ अनियमितताओं की जांच के लिए 2020 में अंतर मंत्रालयी समिति बनाई थी। इस समिति में गृह तथा वित्त मंत्रालयों और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी शामिल किए गए थे। समिति को इस बारे में जांच करने का काम सौंपा गया था कि गांधी परिवार और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा संचालित इन न्यासों में आयकर रिटर्न भरने में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई या विदेशों से प्राप्त घन का दुरूपयोग और धनशोधन तो नहीं किया गया।
राजीव गांधी फाउंडेशन की स्थापना 1991 में और राजीव गांधी न्यास की स्थापना 2002 में की गई थी।
बीजेपी ने राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के लाइसेंस रदद करने के फैसले का स्वागत किया
बीजेपी ने कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के लाइसेंस रदद करने के गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ये दोनों गैर सरकारी संगठन गांधी परिवार से जुड़े हैं। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इन संगठनों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और चीन के दूतावास से तीन बार चंदा मिला है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment