Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय ने त्योहार के दौरान कोविड मानकों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित क्षेत्रों से आगामी त्‍योहारी मौसम के दौरान कोविड मानकों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। गृह सचिव अजय भल्‍ला ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा है कि त्‍यौहारों के दौरान कोविड मानकों का कडाई से पालन नहीं किए जाने की आशंका है। उन्‍होंने राज्‍यों से कोविड संक्रमण के मामले बढने से रोकने के लिए भीड पर कडी नजर रखने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि मेलों और त्‍योहारी तथा धार्मिक आयोजनों तथा समारोहों में भीड जुटने से कोविड के नए मामले सामने आ सकते हैं।

राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से कोविड संक्रमण दर, प्रत्‍येक जिले में अस्‍पताल और आई.सी.यू. में भर्ती मरीजों की संख्‍या की नियमित रूप से निगरानी करने को कहा गया है। राज्‍यों को उच्‍च संक्रमण वाले जिलों में अति-सक्रियता से बचाव के कदम उठाने को भी कहा गया है।

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से पांच चरणों–टेस्‍ट, ट्रेक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन करने की रणनीति पर ध्‍यान केन्द्रित करने को कहा है। राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से टीकाकरण अभियान पर लगातार जोर देने को भी कहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.