Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अखिल भारतीय मोटर वाहन संघ की नई दिल्‍ली में बैठक जारी

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अखिल भारतीय मोटर वाहन संघ की नई दिल्‍ली में बैठक चल रही है। बैठक में भारतीय न्‍याय संहिता के अंतर्गत हिट एण्‍ड रन मामलों के नये प्रावधानों को लेकर ट्रांसपोर्टरों की चिंता से जुडे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक की अध्‍यक्षता गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला कर रहें हैं।

संसद में हाल मे पारित भारतीय न्‍याय संहिता के अंतर्गत हिट एण्‍ड रन मामलों में सात लाख रूपये का जुर्माना और दस साल कैद की सजा का प्रवधान किया गया है। ट्रक, टेक्‍सी और बस ओपरेटरों ने इसके विरूद्ध तीन दिन की हडताल शुरू की है। अखिल भारतीय मोटर वाहन संघ ने कहा है कि इन प्रावधानों से वाहन चालकों को अनावश्‍यक रूप से परेशान किया जाएगा और इसे वापस लिया जाना चाहिए।

इस बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेशों के अनुरूप हिट एण्‍ड रन मामलों में सजा की अवधि बढा कर दस साल की गई है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कई मामलों में कहा था कि लापरवाह होकर वाहन चलाने वाले चालक दुर्घटनाएं करते है जिससे किसी की जान चली जाती है और फिर वह घटना स्‍थल से भाग जाते हैं।

हडताल की वजह से ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है तथा इस अस्‍थाई रूकावट के दौरान ईंधन की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए कुछ जगहों पर इसकी आपूर्ति की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

26 seconds ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.