केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आशंका व्यक्त की है कि रासायनिक खाद के इस्तेमाल से अगले 15 वर्ष में कैंसर के मामले 50 प्रतिशत बढ जाएंगे। गुजरात में किसानों के साथ वर्चुअल बातचीत में उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। अमित शाह ने अपने गांधी नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 50 प्रतिशत किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य भी तय किया।
किसानों से बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरको के कारण जमीन धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है और जहरीले तत्व भूमिगत जलस्रोतों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा घातक स्थिति हरित क्रांति के बाद से खेतीबाडी के तरीकों की समय-समय पर समीक्षा नहीं होने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि खाद के रूप में गाय के गोबर और मूत्र के उपयोग से प्राकृतिक कृषि ही मिट्टी की उत्पादकता बहाल करने का एकमात्र तरीका है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment