Categories: News-Headlines

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दो दिन के दौरे पर

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे पूर्णिया और किशनगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) का भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद गृहमंत्री की ये पहली बिहार यात्रा है। अमित शाह कल पूर्णिया के रंग भूमि मैदान में जन भावना रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि राज्य में बदलते चुनावी परिद्दश्य के बीच अमित शाह का ये दौरा महत्वपूर्ण है।

इस बार पुर्णिया में हो रहा है, खास जरूर है क्‍योंकि यहां पर, इस इलाके में बहुत तरह के चैलेंजिस भी हैं। सभी में इतना उत्‍साह है, प्रत्‍येक व्‍यक्ति में है कि माननीय गृह मंत्री जी का इस इलाके में आगमन और इस इलाके के लोगों से सीधे वार्तालाप, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है और इस इलाके की जो भी समस्‍या हैं, जो चैलेंजिस हैं माननीय गृह मंत्री जी उसका फस्‍टहैण्‍ड एक्‍सपीरियंस भी लेंगे। हमको 36 सीट पर कम से कम जीतेंगे। लेकिन जदयू का खाता बिहार में खुलेगा या नहीं इसमें भी उन्‍हें शंका है।

गृहमंत्री अमित शाह किशनगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 24 सितंबर को वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

46 seconds ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.