Categories: News-Headlines

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा-भारत बड़े निर्यात वाली अर्थव्यवस्था होगा और देश को खुले और कनेक्टेड इंटरनेट से फायदा मिलेगा

गूगल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत एक बड़ी निर्यात अर्थव्‍यवस्‍था बनेगा और देश को खुले इंटरनेट सम्‍पर्क का लाभ मिलेगा। नई दिल्‍ली में भारत के लिए गूगल कार्यक्रम में श्री पिचाई ने कहा कि देश को नागरिकों के हितों की सुरक्षा और कम्‍पनियों को नवाचार की सुविधा देने के बीच संतुलन बनाने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि गूगल अब भारत में स्‍टार्टअप पर ध्‍यान केन्द्रित कर रहा है। सुंदर पिचाई ने बताया कि स्‍टार्टअप के लिए दिए जाने वाले तीस करोड़ अमरीकी डॉलर का एक चौथाई हिस्‍सा महिलाओं के नेतृत्‍व वाले संस्‍थानों में निवेश किया जाएगा।

सुंदर पिचाई ने कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि उनके नेतृत्‍व में तीव्र गति से प्रौद्योगिकी संबंधी परिवर्तन को देखना बेहद प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आवश्‍यक है कि विश्‍व में मिलजुल कर कामकाज जारी रहे, ताकि प्रौद्योगिकी का लाभ मानवता की खुशहाली और सतत विकास के लिए मिल सके।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

7 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

11 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.