Categories: News-Headlines

गुयाना के राष्ट्रपति ने दिल्ली में प्रथम वैश्विक पोषक अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की

गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने आज नई दिल्ली के पूसा में प्रथम वैश्विक पोषक अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन आयोजित करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि यह सम्मेलन खाद्य असुरक्षा की विश्व की सबसे प्रमुख चुनौती का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. इरफ़ान अली ने आज एक वीडियो संदेश में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (आईवाईओएम) घोषित करने के सम्मान में मोटे अनाजों के विशिष्ट उत्पादन के लिए अपने देश में 200 एकड़ भूमि की भी पेशकश की। उन्होंने कहा कि इसके बदले भारत इस चमत्कारी भोजन के कृषि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

डॉ. इरफ़ान अली ने कहा कि मोटे अनाज न केवल एक किफायती और पौष्टिक विकल्प हैं, बल्कि फसलों का यह समूह जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं के प्रति भी अनुकूल है। उन्होंने 17 कैरेबियाई देशों में मोटे अनाजों के उत्पादन और प्रचार में हर संभव सहायता का वादा किया, जो मोटे अनाजों को कैरेबियाई समुदाय में लोकप्रिय बनाएगा।

डॉ इरफ़ान अली ने कहा कि भारत मोटे अनाजों के उत्पादन और निर्यात दोनों में वैश्विक रुप से अग्रणी है और मोटे अनाजों के वैश्विक उत्पादन और लोकप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.