गुजरात सरकार ने जन्माष्टमी और गणेश उत्सव समारोहों के लिए कोरोना वायरस संबंधित प्रतिबंधों में कुछ ढील देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने जन्माष्टमी और गणेश उत्सव के लिए आठ शहरों में रात के कर्फ्यू में ढील दी है। ये शहर हैं- अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़।
यह निर्णय मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी पर गठित राज्य कोर समिति की बैठक में लिया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर रात का कर्फ्यू आठ प्रमुख शहरों में 30 अगस्त से रात 11 बजे के बजाय एक बजे से होगा।
राज्य सरकार ने यह भी कहा कि 30 अगस्त को दो सौ से ज्यादा लोगों को मंदिर परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी और पारंपरिक जन्माष्टमी झांकियों में सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे।
वहीं गणेश उत्सव समारोह के लिए, 9 सितम्बर से 19 सितम्बर तक रात का कर्फ्यू 12 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment