Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत; हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूण बहुमत

गुरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है। गुजरात के अब तक घोषित 180 नतीजों में से 154 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गए हैं, जबकि 2 सीटों पर उसकी बढ़त बनी हुई है। कांग्रेस को मात्र 17 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें जीत कर राज्‍य में खाता खोला है। समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। तीन सीटें निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती हैं।

बीजेपी ने गुजरात चुनाव में आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में कहते आ रहे थे कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे हुआ भी वैसा ही। और यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि चाहे सौराष्ट्र दक्षिण गुजरात जनजातीय इलाके हो या उत्तर गुजरात हर क्षेत्र से बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली है। अगर 1985 में माधव सिंह सोलंकी ने अपने खाम समीकरण से कांग्रेस को 149 सीटों के आंकड़े तक पहुंचाया था तो इस बार बीजेपी के लिए आम फैक्टर ने वह काम किया। आम आदमी पार्टी ने न केवल सत्ता विरोधी मतों का विभाजन कराया बल्कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हुए बीजेपी के लिए ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है। तीन निर्दलीय भी विजयी हुए हैं। सरकार के 11 में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर 37 हजार से ज्‍यादा मतों से जीते हैं। दूसरी और कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी और ठाकुर सिंह भरमौरी अपनी-अपनी सीटों को नहीं बचा पाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने जनमत को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही हार के कारणों की समीक्षा करेगी। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी पार्टी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। प्रतिभा सिंह ने जीत का श्रेय राज्य की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सभी कार्यों को पूरा करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मंत्रियों – हर्ष संघवी, कनु भाई देसाई, मनीषा बेन वकील और ऋषिकेश पटेल सहित पार्टी के प्रमुख युवा नेता हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर ने विजय हासिल की है।

कांग्रेस के शैलेष परमार, अर्जुन मोरवाढ़िया और इमरान खेड़ावाला चुनाव जीते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता परेश ढनानी और विपक्ष के नेता सुखराम रथवा चुनाव हार गए हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी खंभालिया सीट से हार गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव जीते प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं – विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली से, सुखविंदर सिंह नदाऊं से, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह और किन्नौर से जगत सिंह नेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.