Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार जोरों पर; मतदान पहली दिसंबर को होगा

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार चरम पर है। इस चरण में पहली दिसंबर को मतदान होगा है। सभी राजनीतिक दलों के नेता बढ़-चढ़कर प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज माहुड़ा, जालोड़, वाघारा और नरोदा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नांदोड़ में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वलसाड ज़िले में दो जनसभाएं करेंगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सूरत में चुनाव प्रचार करेंगे। पुरुषोत्तम रूपाला नवसारी, डांग और सूरत में पांच चुनाव रैलियां करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और आलोक शर्मा अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कई स्थानों पर रोड शो करेंगे।

गुजरात विधानसभा के पहले चरण में 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि इनमें 167 के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोकतांत्रिक सुधार संघ की एक रिपोर्ट में एक सौ उम्मीदवारों पर हत्या और दुष्कर्म जैसे गम्भीर आरोप हैं।

प्रमुख राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी इस सूची में सबसे ऊपर है, जिसके 36 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस की ओर से घोषित 35 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, पहले चरण के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले 16 प्रतिशत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 15 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे, उनमें से आठ प्रतिशत उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप थे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

5 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.