Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव: एक-एक रुपये के सिक्‍के भरकर नामांकन भरने पहुंचा निर्दलीय उम्‍मीदवार

चुनाव के दौरान उम्‍मीदवार, सीट और प्रचार के अनोखे तरीकों को लेकर कई रोचक खबरें सुनने को मिलती हैं। ऐसी ही एक खबर गुजरात विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र भरने गए उम्‍मीदवार को लेकर सामने आई है। गांधीनगर नॉर्थ सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार महेन्‍द्र भाई पटनी नामांकन भरने की फीस के लिए अपने साथ दो बोरियों में एक-एक रुपये के सिक्‍के लेकर पहुंचे जिसकी कुल कीमत दस हजार रुपये बताई गई है। पेशे से मजदूर महेन्‍द्र ने बताया कि उन्‍होंने तीन दिनों तक मेहनत करके यह पैसे लोगों से मांगकर इकट्ठा किए हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि ये पैसे सिर्फ उन्‍हीं लोगों ने दिए हैं, जिन्‍होंने उन्‍हें वोट देने का वायदा किया।

वैसे पटनी पहले उम्‍मीदवार नहीं हैं, जो सिक्‍कों का बोरा लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इससे पहले, वडोदरा की सियालीगंज सीट से आम आदमी पार्टी उम्‍मीदवार स्‍वेजल व्‍यास भी ऐसा कर चुके हैं। स्‍वेजल ने बताया कि उन्‍हें आशीर्वाद के रूप में एक-एक रुपये मिले थे और लोगों ने ज्‍यादातर पैसे उन्‍हें गूगल पे के रूप में दिए और ये पूरी रकम महज तीन घंटे के अंदर जमा हो गई।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

1 minute ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

10 minutes ago

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

17 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

1 day ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.