Categories: News-Headlines

गुजरात में 16 राज्यों के पशुपालक युवाओं के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ

गुजरात के कच्छ के भुज में 16 राज्यों के पशुपालक युवाओं की आकांक्षाओं, चुनौतियों और सरकार के साथ नीतिगत विचार-विमर्श की आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि सहजीवन – पशुचारण केंद्र व्यापक पशुधन उत्पादन प्रणाली के लिए इस क्षेत्र में कई मध्यवर्तनों का संचालन करने में अग्रणी है।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने व्यापक पशुधन उत्पादन प्रणाली के हित में आवश्यक बातचीत और निम्नलिखित पहलों की शुरुआत की है:

राष्ट्रीय पशुधन जनगणना के भाग के रूप में पशुपालक जनगणना को शामिल करना;

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक पशुपालक सेल का निर्माण;

राष्ट्रीय पशुधन मिशन में व्यापक पशुधन उत्पादन प्रणाली से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों को शामिल करने के लिए प्रारंभिक पर्यवेक्षण।

यह उम्मीद की जा रही है कि निर्मित वातावरण में ध्वनि-विज्ञान और थर्मल इन्सुलेशन के लिए स्वदेशी ऊन तथा गैर-गोजातीय दूध के लिए संस्थागत मध्यवर्तन सहित तापमान के लिए संवेदनशील और खराब होने वाली वस्तुओं के भंडारण एवं परिवहन में ऊन के उपयोग का उल्लेख भविष्य की पहलों में किया जाएगा। स्वदेशी ऊन पर राष्ट्रीय मिशन, गैर-गोजातीय दूध (बकरी, भेड़, गधा और याक) के विपणन के लिए संस्थागत प्लेटफार्मों का निर्माण, पशुपालक आबादी को पहचान प्रदान करना और पशुपालक डेयरी परिदृश्य के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनस।

कॉन्क्लेव में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधिकारियों का व्यापक प्रतिनिधित्व देखा गया; डॉ. अभजीत मित्रा – पशुपालन आयुक्त, डॉ. सुजीत दत्ता – संयुक्त आयुक्त, डॉ. देबलिना दत्ता – सहायक आयुक्त और सुमेद नागरे – सांख्यिकी सलाहकार, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय। पशुपालक समुदाय को मुख्यधारा में लाने की कोशिशों और आजीविका में संभावित सहयोग पर समग्र परिप्रेक्ष्य का अवलोकन करने के लिए इस सम्मेलन में डॉ. ए साहू – निदेशक, राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र, डॉ विनोद कदम – केंद्रीय भेड़ ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, डॉ. खेम चंद – प्रधान वैज्ञानिक, राष्ट्रीय कृषि नीति एवं अनुसंधान संस्थान और जी. एस. भट्टी – कार्यकारी निदेशक, केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड भी शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.