Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जायेंगे, मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जायेंगे। सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में 89 सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। दो करोड़ 39 लाख मतदाता 788 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतदान के लिए सभी आवश्‍यक इंतजाम किये हैं। इस चरण के लिए 25 हजार 430 मतदान बूथ बनाये गये हैं। स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए पहली बार 50 प्रतिशत मतदान बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी।

इस बीच दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता मध्‍य और उत्‍तर गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। इस चरण में पांच दिसम्‍बर को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अहमदाबाद में रोड शो किया। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कई स्‍थानों पर रैलियां की। कांग्रेस नेता रघु शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्‍यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी प्रचार किया। आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह ने उत्‍तर गुजरात में कई स्‍थान पर रोड शो किये।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.