Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए अधिसूचना आज होगी जारी

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी। प्रथम चरण में पहली दिसम्‍बर को नवासी सीटों पर मतदान होगा। राज्‍य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराये जा रहे हैं। दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए पांच दिसम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसम्‍बर को होगी।

गुजरात की मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने गांधी नगर में संवाददाताओं को बताया कि इन चुनावों में मतदाताओं की संख्‍या में सात लाख की वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि पारदर्शी और निष्‍पक्ष मतदान के लिए 26 हजार केन्‍द्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। पी. भारती ने बताया कि राज्‍य में आचार संहिता लागू है और कोई भी नागरिक किसी भी तरह की गडबडी की शिकायत सी-विजिल ऐप पर कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर लोगों की सुविधा के लिए अनेक नई शुरूआत की गई हैं।

पोलिंग स्‍टेशन पर अलग-अलग प्रकार का इनिशियेटिव लिया है। वन इज़ वुमेन मैनेज्ड पोलिंग स्‍टेशन, सेकेंड पी.डब्‍ल्‍यू.डी. मैनेज्ड पोलिंग स्‍टेशन। इसमें पी.डब्‍ल्‍यू.डी. दिव्‍यांग पोलिंग स्‍टाफ रहेंगे। यंग मैनेज्ड पोलिंग स्‍टेशन इसमें यूथ रहेंगे। एक-एक डिस्‍ट्रिक्ट में एक-एक पोलिंग स्‍टेशन हमनें सेलेक्‍ट किया है।

राज्य में सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज़ कर दी है।

भाजपा आज राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक के अंतिम दिन शेष 77 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी। जिसके बाद अंतिम सूचियां बीजेपी संसदीय बोर्ड की मंजूरी के लिए रखी जाएंगी। कांग्रेस पार्टी ने कल देर रात 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने अहमदाबाद के घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्यसभा के मौजूदा सांसद अमी याज्ञनिक को अपना उम्मीदवार बनाया है, वर्तमान में सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया के विधायक है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने कल इसुदान गढ़वी को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद, आप के वरिष्ठ नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने पार्टी छोड़ दी है और वे कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

9 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

9 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.