गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के त्यागपत्र के बाद नये नेता के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की आज बैठक होने की आशा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह भी केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक में भाग ले सकते हैं।
प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार ऐसी सम्भावना है कि विधायक दल की बैठक पक्ष के केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में आज शाम तक गांधीनगर में होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव श्री बी.एल. संतोष और केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी कल गांधीनगर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर ऐसा ही संकेत दिया था। केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडवीया भी गांधीनगर में ही हैं। इससे पहले कल श्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा दे दिया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment