Categories: News-Headlines

गुजरात में अब तक 324 उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरा

गुजरात में 182 सदस्‍यों की राज्‍य विधानसभा के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अब तक 324 उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरा है। पहले चरण में एक दिसम्‍बर को और दूसरे चरण में पांच दिसम्‍बर को मतदान होगा।

गुजरात में चुनाव प्रचार तेज होते ही चुनाव आयोग ने भी अपनी सख्ती बढ़ा दी है। राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद से आयोग ने अब तक 71 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किये हैं, जबकि 2017 के पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान केवल 27 करोड़ रुपये ही बरामद हुए थे। गुजरात पुलिस ने भी करीब एक लाख 10 हजार लीटर शराब जब्त की है। इसके अलावा, अब तक 64 करोड़ रुपये के खिलौने और अन्य सामग्री भी जब्त की जा चुकी है। गुजरात चुनाव में धन बल पर अंकुश लगाने और प्रभावी निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने 69 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। राज्य में 27 विधानसभा क्षेत्रों को गहन निगरानी के लिए व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के रूप में भी चिन्हित किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

4 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

4 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

6 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.