गुजरात से मिले कोविड-19 के एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोम विश्लेषण किया जा रहा है और इसके नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए ओमीक्रोन के नए स्वरूप एक्सई के खिलाफ चेतावनी जारी की है और कहा है कि यह अभी तक कोविड-19 के किसी भी स्वरूप के मुकाबले अधिक संक्रामक हो सकता है।
एक्सई स्वरूप ओमीक्रोन के दो उप-स्वरूपों बीए.1 और बीए.2 दोनों का मिश्रण है।
गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से वडोदरा आया एक व्यक्ति एक्सई स्वरूप से संक्रमित मिला है।
इससे पहले मुंबई नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा था कि फरवरी के अंत में दक्षिण अफ्रीका से आयी एक महिला मार्च में एक्सई स्वरूप से संक्रमित पायी गयी थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम को कहा था कि मौजूदा साक्ष्य यह संकेत नहीं देते हैं कि यह एक्सई स्वरूप का मामला है।
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था, ‘‘भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (INSACOG) विशेषज्ञों ने नमूने की फास्टक्यू फाइल का विश्लषण किया और पाया कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले इस स्वरूप की जीनोमिक संरचना एक्सई स्वरूप की जीनोमिक संरचना के अनुरूप नहीं है।’’
सूत्रों ने बताया कि गुजरात से मिले एक्सई स्वरूप के नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है और नतीजे जल्द ही आने उम्मीद है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment