Categories: News-Headlines

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को मिला जनादेश न्‍यू इंडिया की अपेक्षाओं को व्‍यक्‍त करता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिला जनादेश न्‍यू इंडिया की अपेक्षाओं को व्‍यक्‍त करता है। प्रधानमंत्री ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मिलता जनता का आर्शीवाद अभि‍भूत करने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबु आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्‍ली जनता का बहुत विनम्र भाव से आभार व्‍यक्‍त करता हूं। भाजपा के प्रति बढ़ता जन समर्थन दिखाता है कि परिवारवाद और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जन आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोर देकर कहा कि युवाओं के दिल केवल परिकल्‍पना और विकास से जीते जा सकते हैं और भाजपा के पास परिकल्‍पना है और विकास के प्रति वचनबद्धता भी है।

गुजरात में एक करोड़ से भी ज्‍यादा ऐसे वोटर्स थे जिन्‍होंने कभी भी कांग्रेस के कुशासन को देखा नहीं था उन्‍होंने केवल भाजपा की ही सरकार को देखा था। और युवाओं की प्रकृति होती है कि वे हमेशा सवाल पूछते हैं जांचते, परखते हैं तभी वोट देते हैं। जब उन्‍हें भरोसा होता है और इ‍सलिए युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्‍या में वोट दिया है। इसका मतलब है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के वोटों की संख्‍या का अंतर एक प्रतिशत से कम है, जिससे स्‍पष्‍ट होता है कि राज्‍य की जनता ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की कोशिश की थी। उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश की जनता को विश्‍वास दिलाया कि केन्‍द्र सरकार राज्‍य में भाजपा की पराजय के बावजूद प्रदेश के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडे़गी।

प्रधानमंत्री ने दोनों राज्‍यों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को धन्‍यवाद दिया।

पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने भाषण में हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों का उनके जनादेश और कठिन परिश्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्‍यवाद किया।

आजाद भारत में रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये जीत हम सब को मिली है। इस एतिहासिक जीत ने इस बात को स्‍पष्‍ट कर दिया है जिसकी नींव आदरणीय प्रधानमन्‍त्री जी ने भारत की राजनीति में रखा है और वो है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

2 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

2 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

2 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.