गुजरात आज अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में स्थापना दिवस समारोह का आधिकारिक समारोह जामनगर में आयोजित किया जाएगा।
स्थापना दिवस के भव्य समारोह के दौरान, गुजरात पुलिस के लगभग 21 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा, जिसके बाद अश्व शो और मोटरसाइकिल स्टंट शो भी प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान, महाराणा प्रताप की 21 फुट की कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। शाम को डेढ़ सौ कलाकारों द्वारा जामनगर के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और विरासत को दर्शाने वाला एक भव्य मल्टीमीडिया शो प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह के हिस्से के रूप में जामनगर में आधुनिक और पारंपरिक हथियारों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः “गुजरात स्थापना दिवस पर बधाई। अपने समग्र विकास और अपनी अनोखी संस्कृति के आधार पर गुजरात ने अपनी छाप छोड़ी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में भी विकास की नित-नई ऊंचाईयां छूता रहे।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment