Categories: News-Headlines

गांधीनगर कैपिटल – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का उद्घाटन आज

नई-नई शुरू की जा रही गई गांधीनगर कैपिटल – मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का उद्घाटन आज किया जाएगा। स्वदेशी तौर पर विकसित इस रेलगाड़ी में स्वास्थ्यवर्धक कम कैलोरी वाला बाजरे से समृद्ध क्षेत्रीय मैन्यू भी परोसा जाएगा।

गांधीनगर कैपिटल से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक यानी मुंबई सेंट्रल तक चलने वाली इस हाई एंड वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा का बहुप्रतीक्षित अनुभव इसके उद्घाटन के बाद सभी के लिए 1.10.2022 से उपलब्ध होगा। भारतीय रेलवे की पेशेवर खानपान सेवा शाखा यानी आईआरसीटीसी इस उद्घाटन दिवस पर और उसके साथ ही नियमित रूप से इस यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वाद के लिए समृद्ध व्यंजनों का अनुभव प्रदान करेगी।

भारतीय रेलवे इस प्रतिष्ठित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में सम्मानित ग्राहकों के स्वाद के अनुकूल हाई एंड व्यंजनों की सेवा देने के लिए तैयार है। इस ट्रेन का सुरुचिपूर्ण डिजाइन और स्वरूप है उसके साथ-साथ इसमें गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए स्थानीय व्यंजनों की पेशकश भी होगी, हालांकि इसका मैन्यू देश के अन्य हिस्सों से यात्रियों की अपेक्षाओं को भी पूरा करेगा।

इस मार्ग पर यात्रा करने वाले प्रीमियम बिजनेस और कॉरपोरेट सेगमेंट को देखते हुए मैन्यू में रागी, अनाज, ओट्स, मूसली आदि से बने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और कम कैलोरी वाले भोजन विकल्प प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मुंबई गुजरात खंड के उपवास करने वाले/जैन/वरिष्ठ यात्रियों की वरीयता के हिसाब से रेलवे अपना ध्यान केंद्रित करने से नहीं चूका है। साबूदाना और फलों से तैयार व्यंजन भी इस मैन्यू का हिस्सा है जो पेट के लिए हल्के होते हैं लेकिन उच्च पोषकों से युक्त होते हैं।

वंदे भारत ट्रेन का ये अनुकूलित मैन्यू आगामी वर्ष 2023 की थीम के अनुरूप है, जिसे दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। ये पहल भारत द्वारा की गई थी जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में अप्रैल 2021 में एक प्रस्ताव को अपनाया और 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया।

पहली बार, इस प्रीमियम ट्रेन में यात्रा करने वाले बच्चों के लिए स्वस्थ माल्ट पेय भी परोसे जा रहे हैं।

चॉकलेट बार की जगह ‘मूंगफली की चिक्की’ के स्थानीय ब्रांडों को लाया गया है जिन्हें स्थानीय किसानों से प्राप्त मूंगफली से बनाया गया है। इसे ‘बी वोकल, गो लोकल’ के विचार के अनुरूप देखा जा रहा है।

ट्रेन के समय के अनुरूप तैयार की जा रही मैन्यू सेवा में “गुणवत्ता सबसे पहले” के आदर्श वाक्य के साथ सुबह की चाय, नाश्ता, हाई-टी, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है।

आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जाने वाली मुंबई अहमदाबाद कॉरपोरेट तेजस ट्रेनों के समान ही इसमें संतुलित पेशेवरों का मिश्रण होगा जिसमें अनुभवी और सक्षम पेशेवरों को शामिल करके यात्रियों को आतिथ्य दिया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

20 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

20 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

20 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

21 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

21 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.