Categories: News-Headlines

गलवान घाटी में सीमा पर भारत के साथ हुए संघर्ष में चीन को बहुत ज्‍यादा नुकसान उठाना पडा था

ऑस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र-द क्लैक्सन ने दावा किया है कि 2020 में गलवान घाटी में सीमा पर भारत के साथ हुए संघर्ष में चीन को बहुत ज्‍यादा नुकसान उठाना पडा था।

अखबार का दावा है कि यह नुकसान खबरों में जितना बताया गया था उससे कहीं अधिक था। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच टकराव के दौरान कई चीनी सैनिकों को शून्‍य से काफी नीचे तापमान की स्थितियों में अंधेरे में एक नदी पार करते हुए डूबते देखा गया।

अखबार ने यह भी दावा किया है कि पिछले साल फरवरी में, चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि झड़पों में पांच चीनी अधिकारी और सैनिक मारे गए थे, हालांकि उसने सही संख्‍या नहीं बताई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.