Categories: News-Headlines

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के रूप में उत्तर प्रदेश का चयन, लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में महाराष्ट्र की जीत

गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। सेना के तीनों अंगों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों की मार्चिंग टुकड़ियों का प्रदर्शन, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनलों की नियुक्ति की गई थी।

पैनल के आकलन के आधार पर तीनों सेनाओं में भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी के रूप में नामित किया गया।

26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी।

दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तकला का पालना’ पर आधारित झांकी के लिए मिला। ‘मेघालय राज्य के 50 साल पूरे और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को श्रद्धांजलि’ पर झांकी निकालने के लिए मेघालय को तीसरा स्थान मिला।

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया। शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की झांकी का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ था जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित थी। परेड में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की नौ झांकियों ने भाग लिया था।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी ‘सुभाष@125’ विषय पर आधारित थी और ‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार श्रेणी में चुना गया।

लोकप्रिय पसंद में पुरस्कार

इसके अलावा पहली बार आम जनता को माईगॉव मंच के माध्यम से लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए वोट करने के लिए आमंत्रित किया गया था। 25 से 31 जनवरी, 2022 के बीच ऑनलाइन वोटिंग का आयोजन किया गया था।

लोकप्रिय पसंद में भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है।

माईगॉव पर सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में सबसे अधिक वोट मिले।

लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। महाराष्ट्र की झांकी ‘महाराष्ट्र की जैव विविधता और राज्य जैव-प्रतीक’ विषय पर आधारित थी।

लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा जबकि ‘जम्मू कश्मीर का बदलता चेहरा’ विषय पर जम्मू-कश्मीर की झांकी तीसरे स्थान पर रही।

लोगों के चयन के आधार पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में संचार मंत्रालय/डाक विभाग की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया। इस झांकी की थीम ‘इंडिया पोस्ट : 75 साल@ संकल्प–महिला सशक्तिकरण’ थी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

1 hour ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.