इस वर्ष नई दिल्ली में कर्तव्य-पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनके अलावा परेड में केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां भी शामिल होंगी। इन झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक और सामाजिक प्रगति तथा आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को दर्शाया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय में जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष की झांकियों में से अधिकतर का विषय नारी शक्ति है। नया जम्मू और कश्मीर। उत्तर प्रदेश की झांकी में तीन दिवसीय दीपोत्सव की झलक दिखाई जाएगी। राज्य में वर्ष 2017 से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। झांकी में सरयू आरती और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों की साज-सज्जा को प्रदर्शित किया जाएगा। असम की झांकी में लोचित बोरफुंकन को नाव पर दिखाया जाएगा और मां कामाख्या मंदिर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। केरल की झांकी में राज्य में महिला सशक्तिकरण की लोक परंपरा को प्रमुखता दी जाएगी। पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा को दर्शाया जाएगा। हाराष्ट्र की झांकी में आज़ादी का अमृत महोत्सव की पृष्ठभूमि को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें राज्य की मंदिर शैली और लोक कला को प्रमुखता दी गई है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से… Read More
वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment