गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने वाले 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है। इसमें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कॉर्बेट नेशनल पार्क और प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की झांकी और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की झांकी रही। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झाांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तीन पैनल नियुक्त किए गए थे।
पंजाब रेजीमेंट सेंटर की टुकड़ी को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार दिया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में, जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी को विजेता चुना गया है।
अपनी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग दलों के लिए आम नागरिकों ने भी माई.जी.ओ.वी पर वोट किये थे। पॉपुलर च्वॉइस यानि पसंदीदा झांकी श्रेणी में गुजरात की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है, उत्तर प्रदेश को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दल को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment