गजा में संघर्ष विराम और इस्राइली बंधको की रिहाई को लेकर हमास के साथ चली तीन दिन की वार्ता असफल हो गई है। अमेरिका, कतर और मिस्र इस समझौते में मध्यस्थता करने की कोशिश कई सप्ताह से कर रहे थे। इस समझौते में छह सप्ताह के संघर्ष विराम के बदले हमास द्वारा इस्राइली बंधकों को छोड़ना, कुछ फिलिस्तीनी बंधकों को छोड़ा जाना और गजा को और सहायता किया जाना शामिल था।
खबरों के अनुसार जब तक इस्राइल गजा को छोड़कर बाहर नहीं निकलता है और हमले बंद नहीं करता है तथा आजीवन कारावास भुगत रहे लड़ाकों सहित बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई नहीं होती है, तब तक हमास ने कुल अनुमानित सौ बंधकों को रिहा करने से इंकार किया है।
हमास के वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने कहा कि उनका समूह छह सप्ताह के संघर्ष विराम के बजाय स्थाई संघर्ष विराम और इस्राइली बलों की पूरी तरह से वापसी चाहता है।
इस बीच इस्राइल चाहता है कि हमास जीवित कैदियों की एक सूची सौंपे, साथ ही बंदी-से-कैदी अनुपात भी सौंपे, जो वह किसी भी रिहाई के समझौते से चाहता है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment