Categories: News-Headlines

गजा में इस्राइली सैनिकों ने हमास के बुरैज बटालियन मुख्यालयों पर कब्जा किया

गजा में इस्राइली सैनिकों ने कल हमास के बुरैज बटालियन मुख्‍यालयों पर कब्‍जा कर लिया। इस्राइल डिफेंस फोर्सेस- आई डी एफ ने कहा है कि मुख्‍यालयों में एक विशाल भूमिगत हथियार निर्माण सुविधा उपलब्‍ध है। इस प्रकार के बडे ठिकाने का पता युद्ध शुरू होने के बाद चला है। सैनिकों ने अन्‍य बहुत सी भूमिगत उत्‍पादन सुविधाओं का भी पता लगाया। इन सुविधाओं का इस्‍तेमाल लम्‍बी दूरी के रॉकेट, विस्‍फोटक, हमास के मोर्टार गोले, हल्‍के हथियार और यू ए वी के लिए सटीकता बढाने वाले उपकरणों के निर्माण में किये जा रहे थे।

आई डी एफ ने बताया कि यह क्षेत्र पूरे गजा में हमास बटालियन को हथियार पहुंचाने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले सुरंग नेटवर्क से भूमिगत सुरंग शाफ्ट से जुडा हुआ है। यह परिसर मध्‍य गजा में बुरैज की घनी आबादी वाले क्षेत्र के नीचे स्थित है।

गजा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लगभग 249 फलस्‍तीनी मारे गए हैं और 510 घायल हुए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.