Categories: News-Headlines

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदराराजन ने आज पुद्दुचेरी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 के प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने 12 से 16 जनवरी 2022 तक पुद्दुचेरी में आयोजित होने वाले 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के प्रतीक चिन्ह और शुभंकर का आज अनावरण किया। इस अवसर पर पुद्दुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष आर. सेल्वम, पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी, शिक्षा मंत्री ए. नामासिवायम भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुद्दुचेरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 के लिए एक स्थल के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुना गया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के युवा महोत्सव का उद्घाटन करने और युवाओं को संबोधित करने की आशा है। अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव, सक्षम युवा सशक्त युवा की टैग-लाइन का भी अनावरण किया, जिसका अर्थ है सक्षम युवा – सशक्त युवा, सक्षम युवा- सुदृढ़ युवा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत को 21वीं सदी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया आज हमारी तरफ देख रही है। देश के युवा हमारी प्रमुख शक्ति है और राष्ट्र निर्माण में इनकी सबसे विस्तृत तथा सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, हमें इस तथ्य पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि भारत को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक शक्ति बनाने के लिए अपनी युवा शक्ति को कैसे व्यवस्थित किया जाए या कैसे उसका उपयोग किया जाए। अब सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर स्टार्ट-अप तक भारत की सॉफ्ट पावर दिखाने का समय आ गया है, जिसमें हमने बहुत शानदार काम किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश भर से युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए पुद्दुचेरी आएंगे और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के युवा श्री अरबिंदो के जीवन से सीख प्राप्त करेंगे जो एक महान कवि, देशभक्त, दार्शनिक तथा एक महान योग गुरु भी थे। युवाओं के लिए कवि सुब्रमण्यम भारती और स्वामी विवेकानंद भी आदर्श हैं, जिनसे युवा प्रेरणा पाते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, हम चाहते हैं कि स्थानीय लोग उत्साह के साथ इस उत्सव में भाग लें क्योंकि आजादी का अमृत महोत्सव के पीछे का मुख्य विचार जनभागीदारी ही है। युवा महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि यह महोत्सव हमें भारत की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराएगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव पुद्दुचेरी की सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का भी एक शानदार अवसर है। श्री अनुराग ठाकुर ने दोहराया कि यह उत्सव असाधारण सांस्कृतिक प्रस्तुति देगा और इससे पूर्वोत्तर, हिमालय तथा कच्छ के दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं को एक्सपोजर मिलेगा।

इसके पहले अनुराग ठाकुर ने युवा महोत्सव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

स्वामी विवेकानंद की जयंती यानि 12 जनवरी को मनाने के क्रम में भारत सरकार द्वारा हर साल किसी एक राज्य के सहयोग से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का 12 से 16 जनवरी तक आयोजन किया जाता है। एनवाईएफ का मूल उद्देश्य देश के युवाओं को एक साथ लाना है, ताकि वे जीवन के लगभग सभी सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखा सकें। महोत्सव शौकिया युवा कलाकारों को खुद को व्यक्त करने और साथी कलाकारों के साथ बातचीत करने तथा कलाकारों और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों से नए कला रूपों को सीखने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.