Categories: News-Headlines

खेल मंत्रालय ने चार एफआईई विश्व कपों में भाग लेने के लिए तलवारबाज़ भवानी देवी को 8.16 लाख रुपये स्वीकृत किए

टोक्यो ओलंपियन और इस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज़ भवानी देवी 2022 में चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली हैं। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) के जरिए कुल 8.16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है ताकि इन मुकाबलों में भवानी देवी की हिस्सेदारी सुगम की जा सके।

इस साल की शुरुआत में टोक्यो खेलों में राउंड ऑफ 32 में अंततः हारने से पहले उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा मैच का पहला राउंड जीता था। भवानी 4 जनवरी से जॉर्जिया के तिब्लिसी में एक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी, उसके बाद इसी शहर में 14 से 16 जनवरी, 2022 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी महासंघ (एफआईई) के विश्व कप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वे 28 से 29 जनवरी तक बुल्गारिया के प्लोवदीव में होने वाले विश्व कप में भाग लेंगी। वर्तमान में व्यक्तिगत महिला सेबर श्रेणी में दुनिया में 55वें स्थान पर बरकरार भवानी इसके बाद क्रमशः 4 से 5 मार्च और 18 से 19 मार्च को ग्रीस और बेल्जियम में होने वाले एफआईई विश्व कप में भाग लेंगी।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मार्च 2022 तक भारतीय तलवारबाज़ी संघ (एफएआई) को 3 करोड़ रुपये की एसीटीसी राशि मंजूर की।

एसीटीसी तंत्र के अनुसार भारत सरकार सब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को हर वित्त वर्ष में अनुदान जारी करती है जिसके लिए वो एनएसएफ के दीर्घकालिक अनुमानों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं / शिविरों और एथलीट प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुजरती है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

16 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

16 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.