युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं और खेलों के विकास के लिए राज्य-वार नहीं, बल्कि योजना-वार धन आवंटित/जारी किया जाता है। पिछले पांच वर्षों के दौरान और चालू वित्त वर्ष में, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न युवा और खेल विकास योजनाओं के अंतर्गत कुल 12,788.87 करोड़ रुपये आवंटित किए गए और 11,482.77 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा चुका है।
केंद्र सरकार को समय-समय पर विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से युवा कार्यक्रम और खेल से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं। प्रस्तावों को संबंधित योजनाओं के मानकों के अनुसार उनकी पूर्णता, तकनीकी व्यवहार्यता और योजनाओं के अंतर्गत धन की उपलब्धता के अधीन स्वीकृत किया जाता है। खेलो इंडिया योजना के घटक “खेल बुनियादी ढांचे का उपयोग और निर्माण” के अंतर्गत, देश भर में 289 खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें से 11 परियोजनाएं बिहार राज्य में हैं।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सभी योजनाएं लैंगिक रूप से तटस्थ हैं, जो पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को समान रूप से पूरा अवसर प्रदान करती हैं और महिलाओं के लिए खेल के विकास का भी ध्यान रखती हैं। इसके अलावा, ‘स्पोर्ट्स फॉर वीमेन’ नाम की खेलो इंडिया योजना का एक कार्यक्रम, विशेष रूप से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment