Categories: News-Headlines

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 15वीं ई-नीलामी में 2255 बोलीदाताओं को 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री हुई

खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) (ओएमएसएस[डी]) के तहत 15 वीं ई-नीलामी के दौरान 2255 बोलीदाताओं को कुल 1.89 एलएमटी गेहूं और 0.05 एलएमटी चावल की बिक्री की गई। बुधवार, 04 अक्टूबर, 2023 को आयोजित इस ई-नीलामी में देशभर के 481 डिपो से 2.01 एलएमटी गेहूं और 264 डिपो से 4.87 एलएमटी चावल की पेशकश की गई।

चावल, गेहूं और आटे की खुदरा कीमत को नियंत्रित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप की भारत सरकार की पहल के एक भाग के रूप में, गेहूं और चावल दोनों की साप्ताहिक ई-नीलामी आयोजित की जाती है। ई-नीलामी में गेहूं और चावल दोनों के लिए 2447 सूचीबद्ध खरीदारों ने भाग लिया।

पूरे भारत में 2150 रुपये/क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले एफएक्यू गेहूं के लिए भारित औसत विक्रय मूल्य 2185.05 रुपये/क्विंटल जबकि 2125 रुपये/क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले यूआरएस गेहूं का भारित औसत बिक्री मूल्य 2193.12 रुपये/क्विंटल था।

पूरे भारत में 2932.83 रुपये/क्विंटल आरक्षित मूल्य के मुकाबले चावल का भारित औसत विक्रय मूल्य 2932.91 रुपये/क्विंटल है।

ई-नीलामी की वर्तमान श्रृंखला में, किसी खरीदार के लिए गेहूं के लिए अधिकतम 10 से 100 टन और चावल के लिए 10 से 1000 टन की पेशकश करके खुदरा मूल्य में कमी का लक्ष्य रखा जा रहा है। यह निर्णय छोटे और सीमांत अंतिम उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिक प्रतिभागी आगे आ सकें और अपनी पसंद के डिपो से चालव या गेहूं की मात्रा के लिए बोली लगा सकें।

स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए व्यापारियों को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है और ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं खरीदने वाले प्रोसेसरों की आटा मिलों पर नियमित जांच/निरीक्षण किया जा रहा है। देशभर में 23.04.10 तक 1229 जांच-पड़ताल की गई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.