Categories: News-Headlines

खादी फैशन शो में नवोदित फैशन डिजाइनर्स को केवीआईसी पुरस्कार प्रदान किए गए

खादी की सादगी, शुद्धता और निरंतरता का सार खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा नई दिल्ली में होटल अशोक में आयोजित खादी फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शित की गई। मशहूर डिजाइनर और केवीआईसी सलाहकार सुनील सेठी के नेतृत्व में फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) द्वारा आयोजित इस फैशन शो में 10 नवोदित फैशन डिजाइनरों द्वारा 60 डिजाइन प्रदर्शित किए गए, जिन्हें केवीआईसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय खादी डिजाइनर प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया था। इस अवसर पर पहले 3 डिजाइनरों को सम्मानित भी किया गया।

डिजाइनर स्वाति कपूर को खादी को सबसे नैतिक और टिकाऊ कपड़ों के रूप में चित्रित करने के लिए 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ पहला इनाम मिला। यह संग्रह सैमुअल टेलर कोलरिज की 19वीं सदी की कविता “कुबला खान” से प्रेरित था। उन्होंने ब्लॉक प्रिंटिंग, हैंड क्रोकेट और हाथ की कढ़ाई और अन्य प्रकार के फैब्रिक मैनिपुलेशन के साथ सादे और सेल्फ चेक में बढ़िया खादी मलमल के कपड़े का इस्तेमाल किया।

डिजाइनर ध्रुव सिंह को 5 लाख रुपये के नकद इनाम के साथ दूसरा रनर अप घोषित किया गया। अनारबाग नाम का उनका संग्रह कार्तिक के महीने में पूर्णिमा की रात में कृष्ण के अपने भक्तों/प्रेमियों के साथ नृत्य से प्रेरित है। उनका यह विचार था कि खादी को पहनावा बनाकर थोड़ा उत्सव का रूप दिया जाए जो शरीर को आराम और सहजता के साथ फैशनेबल परिधान पहनने का अनुभव देता हो। उन्होंने सादा खादी सूती कपड़े का इस्तेमाल किया और सभी पहनावे पर बनाए गए डिज़ाइन पूरी तरह से बंगाल और गुजरात के कारीगरों द्वारा हाथ से कढ़ाई की जाती है, हाथ से मुड़ी हुई शुद्ध जरी के 6 तारों का उपयोग किया जाता है।

दो डिजाइनरों, कौशल सिंह और गौरव सिंह ने 2-2 लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार जीता। कौशल ने सादा बुनाई वाली खादी और नीली खादी डेनिम का उपयोग किया। प्रिंट आर्टवर्क अच्छे कलाकारों द्वारा बनाया गया था, जिसका स्क्रीन में परिवर्तित किया गया था और कपड़े पर प्रिंट किया गया था। डिजाइनर गौरव ने शून्य अपशिष्ट डिजाइन तकनीक और कंट्रास्ट सिलाई लाइन विवरण का उपयोग करके खादी सूती कपड़े का भी इस्तेमाल किया।

अखिल भारतीय खादी डिजाइनर प्रतियोगिता का आयोजन नए डिजाइन हस्तक्षेपों को पेश करने और खादी में एक आधुनिक कड़ी जोड़ने के लिए किया गया था। केवीआईसी को देश भर के युवा फैशन डिजाइनरों से 393 नामांकन प्राप्त हुए। फैशन डिजाइनरों, डिजाइन संस्थानों के विशेषज्ञों और केवीआईसी के शीर्ष अधिकारियों की एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन 10 सर्वश्रेष्ठ डिजाइनरों को चुनाव करने के लिए किया गया था। निर्णायक समिति द्वारा शो के दौरान शीर्ष 3 डिजाइनरों का चयन किया गया था।

केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि इन प्रतियोगियों की डिज़ाइन किए गए कपड़ों को जल्द ही खादी इंडिया के आउटलेट्स पर डिजाइनर परिधान के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। यह विचार युवा पीढ़ी को खादी की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे कपड़ों के साथ है जो आरामदायक, पहनने में आसान और आधुनिक हों।

Leave a Comment

Recent Posts

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

1 day ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

1 day ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

1 day ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

1 day ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

1 day ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

1 day ago

This website uses cookies.