Categories: News-Headlines

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने ‘वोकल फॉर लोकल’ विषय पर पांच दिवसीय ‘दिवाली उत्सव’ का उद्घाटन किया

‘मन की बात’ के 106वें एपिसोड में लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से त्योहारों में और विशेष अवसरों पर स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की। उनके नेतृत्व में और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बल देते हुए, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कल कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में पांच दिवसीय ‘दिवाली उत्सव’ ग्रामशिल्प, खादी लाउंज का उद्घाटन किया।

दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री की अपील से जोड़ने के लिए, ‘दिवाली उत्सव’ के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक विशेष श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक स्थानीय रूप से निर्मित उत्पाद आम लोगों तक पहुंचें। जब खादी उत्पाद बिकते हैं, तो वे ग्रामीण भारत में काम करने वाले कारीगरों को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मनोज कुमार ने कहा, “खादी प्रेमियों के लिए यहां हर बजट में स्थानीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। दिल्ली में कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये जिनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है, से लेकर लक्ष्मी और गणेश की सुंदर मूर्तियां, हस्तनिर्मित मिट्टी के मंदिर, ग्रामोद्योग और पीएमईजीपी इकाइयों द्वारा मिलेट से बने उत्पाद, मोमबत्तियां, अगरबत्ती, खादी कारीगरों और डिजाइनरों द्वारा तैयार खादी जैकेट और विभिन्न फैशनेबल खादी परिधानों की एक विशेष श्रृंखला भी उपलब्ध है।

दिवाली उत्सव और आत्मनिर्भर भारत का उत्सव मनाते हुए, नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन विशेष छूट भी दे रहा है, जिसमें खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की छूट और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है।

मनोज कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का इतिहास रचा, जबकि एक वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक 9.54 लाख नई नौकरियां पैदा करने का रिकॉर्ड हासिल किया गया है।”

उन्होंने आगे बताया कि 2 अक्टूबर, 2023, गांधी जयंती पर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में प्रमुख खादी भवन से 1.52 करोड़ रुपये के खादी उत्पादों की रिकॉर्ड एक दिन में बिक्री हुई। केवीआईसी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से त्योहारों में स्वदेशी खादी उत्पाद खरीदने की अपील की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में केवीआईसी से जुड़े लाखों कारीगरों को आजीविका के अवसर उपलब्ध हो सके।

इस कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.