Categories: News-Headlines

खनिज पदार्थों का उत्‍पादन अगस्‍त महीने में 23.6 प्रतिशत बढ़ा

अगस्त महीने के लिए खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज पदार्थों के उत्पादन का सूचकांक 103.8 पर रहा जो पिछले वर्ष के स्तर की तुलना में 23.6% अधिक था। अप्रैल-अगस्त, 2020-21 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 25.1 प्रतिशत बढ़ी है।

अगस्त, 2021 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर था: कोयला 539 लाख टन, लिग्नाइट 37 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई) 2851 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन, बॉक्साइट 1737 हजार टन, क्रोमाइट 175 हजार टन, तांबा सांद्र 10 हजार टन, सोना 89 किलो, लौह अयस्क 197 लाख टन, सीसा सांद्र 33 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 180 हजार टन, जस्ता सांद्र 133 हजार टन, चूना पत्थर 311 लाख टन, फास्फोराइट 123 हजार टन, मैग्नेसाइट 10 हजार टन और हीरा 38 कैरेट।

जिन महत्‍वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्‍पादन में अगस्‍त, 2020 की तुलना में अगस्त, 2021 में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है उनमें क्रोमाइट (189.2%), लिग्नाइट (74.2%), मैग्नेसाइट (57.9%), लौह अयस्क (52.2%), बॉक्साइट (38.5%) और कोयला (20.8%)शामिल हैं। नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों का उत्पादन है: हीरा (-97.1%), सोना (-3.3%), पेट्रोलियम (कच्चा) (-2.3%)।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.