क्रिसमस का त्योहार आज पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। क्रिसमस प्रभु यीशू के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर गिरजाघरों में रंग-बिरंगी रोशनियों से भव्य सजावट की गई है। लोग अपने घरों को भी सुरूचिपूर्ण ढंग से सजाते हैं और एक दूसरे को उपहार देकर क्रिसमस की खुशियां बांटते हैं।
गोआ में विशेष भव्यता के साथ क्रिसमस समारोह शुरू हो गए हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के कारण विदेशी पर्यटक क्रिसमस और नववर्ष समारोहों के लिए गोआ पहुंचे हैं।
गोवा में क्रिसमस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। गोवा में मिडनाइट मास क्रिसमस की परंपरा है। गोवा के गिरजाघरों में मध्यरात्रि से ही आयोजन शुरू हो गया था। रोशनी और सजावट, खूबसूरती से जगमगाते सितारे त्योहार की मुख्य विशेषताएं हैं। क्रिसमस के दौरान बैंबीक और दॉदॉल जैसे खाने के जायके राज्य में बहुत प्रसिद्ध हैं। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने में सावधानी बरती जा रही है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है।राष्ट्रपति कोविन्द ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का प्रेम और करूणा का संदेश पूरी मानवता को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जो उनके आदर्शों के अनुरूप न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित हो। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करूणा और क्षमा के मूल्यों में आस्था सुदृढ करता है। ईसा मसीह के जन्मदिन पर हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के दिन हम ईसा मसीह के जीवन और उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हैं, जिनमे सेवा, दयालुता और विनम्रता पर सबसे अधिक बल दिया गया है। श्री मोदी ने लोगों के लिये स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment