कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए कल से देशभर में सभी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर दो दिन तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल देखने के लिए कल हरियाणा के झज्जर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जाएंगे और कोविड रोगियों के इलाज से संबंधित तैयारियों को देखेंगे।
डॉ. मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण बढने के मद्देनजर कोविड प्रबंधन और टीकाकरण की प्रगति का आकलन किया था। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से सोमवार और मंगलवार को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने को कहा था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment