Categories: News-Headlines

कोविड टीकाकरण ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया, पिछले 24 घंटों के दौरान 41,157 दैनिक नए मामले दर्ज, रिकवरी की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 40 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, 50,46,387 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 40,49,31,715 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 51,01,567 खुराक लगाई गई हैं। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,02,69,796 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 42,004लोग ठीक हुए हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 41,157 दर्ज किए गए। लगातार 21 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है। भारत के सक्रिय मामले 4,22,660 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।

देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,36,709जांच कराई गयी। भारत में अभी तक कुल 44.39 करोड़ (44,39,58,663) जांचें की जा चुकी हैं। जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.13 प्रतिशत रही। लगातार 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई हैऔर यह पिछले लगातार 41 दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।

Leave a Comment

Recent Posts

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत कोलंबो/किंग्स्टन: Sri… Read More

10 hours ago

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 days ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

2 days ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

3 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

3 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

3 days ago

This website uses cookies.