Categories: News-Headlines

कोरोना से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर देश के सभी सरकारी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल किया जाएगा

कोरोना से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर देश के सभी सरकारी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर इस योजना को कार्यान्वित करने को कहा है।

देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में होने वाली मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बेड्स की उपलब्धता की जांच की जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा लिखे पत्र में राज्यों को अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या और उनका प्रबंधन, टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा, सैंपलों की जांच की गति बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है। इन सभी पहलुओं को मॉक ड्रिल में शामिल करने को कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया किसी भी सरकारी अस्पताल का दौरा कर सकते हैं।

चीन सहित कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.