देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,847 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,800 से अधिक मामलों की बढ़ोतरी हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,817 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,215 से बढ़कर 63,063 हो गई, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.64 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,848 की बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,82,697 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,24,817 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,47,880, केरल में 69,853, कर्नाटक में 40,110, तमिलनाडु में 38,026, दिल्ली में 26,225, उत्तर प्रदेश में 23,525 और पश्चिम बंगाल में 21,207 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 14 मामले सामने आए। इनमें से केरल में आठ, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.84 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment