कोयला मंत्रालय के मनोनीत प्राधिकरण ने आज ग्यारह कोयला खानों (कोयला खान विशेष प्रावधान अधिनियम की किश्त 12 के तहत 4 खदानें) और एमएमडीआर अधिनियम की दूसरी किश्त के तहत 7 खदानों की बिक्री के लिए नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण की शुरूआत की। इन 11 खदानों में से छह पूरी तरह से खोजी गई हैं और पांच आंशिक रूप से खोजी गई हैं। ये वह खदानें थीं जिनकी इस साल 25 मार्च को पहले नीलामी प्रयास में पेशकश की गई थी और उन्हें एकल बोलियां प्राप्त हुई थीं।
यह नीलामी प्रक्रिया दो चरण में पारदर्शी और प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर ऑनलाइन तरीके से की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया की मुख्य विशेषताओं में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक की शुरूआत, कोयला खनन के क्षेत्र में बिना किसी पूर्व अनुभव के हिस्सा लेने में आसानी, कोयले के उपयोग में पूर्ण लचीलापन, बेहतर भुगतान संरचना, शीघ्र उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के जरिये दक्षता संवर्धन और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शामिल है।
निविदा दस्तावेज की बिक्री 27 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। खदानों, नीलामी की शर्तों, समय-सीमा आदि का विवरण एमएसटीसी, नीलामी मंच (https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/coalblock/index.jsp) पर देखा जा सकता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment